जौनपुर 19 अप्रैल (आरएनएस )। धर्मा देवी महाविद्यालय बेलपार, उटरू कला ,बक्शा में समाजवादी एनजीओ द्वारा समारोह आयोजित कर 108 साइकिलों का वितरण छात्र छात्राओं को किया गया। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी जौनपुर के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य रहे। महाविद्यालय के प्रबंधक समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास यादव ने मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत कर साइकिल वितरण किया। मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि छात्र एवं छात्राओं में साइकिल वितरण से शिक्षा की राह आसान बनेगी दूर दराज से पैदल आने वाले बच्चों के लिए साइकिल मिलने से सफर आसान होगा जिससे पढ़ाई पर मन केंद्रित होगा। यह साइकिल केवल लोहे का ढांचा नहीं, बल्कि आपके सपनों को रफ्तार देने का एक माध्यम है। जैसे साइकिल को आगे बढ़ाने के लिए पैडल मारना पड़ता है, वैसे ही जीवन में सफल होने के लिए निरंतर परिश्रम आवश्यक है। साइकिल पाकर छात्र एवं छात्राओं के चेहरे खिल उठे। आयोजन में महाविद्यालय प्रशासन एवं रोहित यादव, मंगला यादव,सौरभ द्विवेदी, प्रदीप विश्वकर्मा, रविन्द्र मौर्य, अरुण यादव प्रधान ऊंटरुकला आदि सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

