जौनपुर 19 अप्रैल (आरएनएस ) । परशुराम जयंती के अवसर पर रविवार को सांय अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने एक विशाल शोभायात्रा निकाली। इसका आयोजन जिलाध्यक्ष रत्नाकर चैबे के नेतृत्व में किया गया।शोभायात्रा हरबसपुर शुक्ला मैरिज से शुरू होकर कुल्हना मऊ स्थित भगवान परशुराम के मंदिर तक गई। मंदिर में भगवान परशुराम का पूजन-अर्चन और मंगल दर्शन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चैबे ने भगवान परशुराम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम परम ब्रह्म परमेश्वर के छठे अवतार हैं, जिनका जन्म त्रेता युग में अक्षय तृतीया पर हुआ था। उनका मूल नाम राम था और शिव के आशीर्वाद से फरसा प्राप्त होने के बाद वे परशुराम कहलाए। उन्होने कहा कि भगवान परशुराम ने पृथ्वी से अत्याचारियों का संहार कर इसे मुक्त किया और भूदेव की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने जौनपुर को जमदग्नि ऋषि की तपोभूमि बताते हुए कहा कि कुल्हना मऊ में स्थापित भगवान परशुराम की विशाल प्रतिमा जनपद को यह संदेश देती रहेगी कि अत्याचार बढऩे पर उसका अंत होगा। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व प्रमुख बक्सा पंडित श्रीपति उपाध्याय, प्रदेश संरक्षक ज्ञान प्रकाश मिश्रा प्राचार्य, राष्ट्रीय सचिव अवध नारायण तिवारी, मंडल अध्यक्ष वाराणसी जयेंद्र शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष संजीव पाठक, जिला प्रभारी दीपक पांडे सहित अजय कुमार त्रिपाठी, धर्म दत्त उपाध्याय, राजेश उपाध्याय, कृष्णानन्द दुबे,सन्तोष पाठक, सुनील पाण्डेय, करूणाषंकर चैबे, अनुज मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, माला ष्षुक्ला आदि बड़ी सख्यां में लोगों ने भागीदारी किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

