सुल्तानपुर 19 अप्रैल (आरएनएस)। कॉउन्सिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच की कोर कमेटी की मासिक बैठक शनिवार देर शाम जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता के निज निवास पे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलदेव सिंह की उपस्थित में आयोजित हुई। जि़ला महामंत्री राजेश माहेश्वरी ने बिन्दुवार व्यापारियों की समस्याओं एवं संगठन को और अधिक सक्रिय करने का प्रस्ताव रखा जिसपर कोर कमेटी के सदस्यों में संगठन को गतिशील बनाये रखने के लिए व्यापारी संवाद कार्यक्रम व प्रत्येक गुरुवार को जिलामंत्री संतोष जायसवाल के संयोजन में नगर भ्रमण कार्यक्रम आयोजित करने की सहमति बनी।
इस प्रस्ताव पर जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने नगर भ्रमण कार्यक्रम को व्यापारी दशा अभियान नाम देते हुए कहा कि व्यपारियों की स्थिति परिस्थिति को जमीनी स्तर पर समझने की जरूरत है साथ ही नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाकर एक स्वच्छ व्यापार की पृष्ठभूमि प्रदान करने का प्रयास करना होगा। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार बलदेव सिंह ने कहा की इस वक़्त हर जगह व्यापारी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और प्रत्येक जिले में जिला प्रशासन के साथ बैठकें हो रही हैं जिसका परिणाम व्यापारी हित में सफल हो रहा है। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार बलदेव सिंह, जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, जिला महामंत्री राजेश माहेश्वरी, संतोष जायसवाल, रवि सोनी, अश्विनी वर्मा, अरविंद द्विवेदी, विजय टंडन, राजीव श्रीवास्तव, मनोज जैन, विश्वनाथ बरनवाल, रितेश खेतान आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

