रांची 19 अप्रैल (आरएनएस)। आगामी 26, 27 और 28 जून को चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2026 का आयोजन सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में किया जाएगा। यह जानकारी चित्रपट झारखंड के अध्यक्ष सह फिल्म फेस्टिवल के डायरेक्टर नंद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अशोक गड़ोदिया तथा सचिव सुमित मित्तल ने संयुक्त रूप से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। आयोजकों ने बताया कि यह फिल्म फेस्टिवल राज्य स्तरीय होगा और रांची में दूसरी बार आयोजित किया जा रहा है। फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य ऐसे छात्र समूहों और उभरते फिल्म निर्माताओं को मंच देना है, जो सार्थक और सामाजिक संदेश देने वाली फिल्में बनाते हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए झारखंड के 150 से अधिक स्कूलों से संपर्क किया गया है, ताकि अधिक से अधिक प्रतिभागियों को इस मंच से जोड़ा जा सके। इस फेस्टिवल में मुख्य रूप से झारखंड के ही फिल्म निर्माता और छात्र भाग लेंगे। फिल्म फेस्टिवल को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है- लघु फिल्म (20 मिनट),डॉक्यूमेंट्री फिल्म (30 मिनट) कैंपस फिल्म (15 मिनट)
फिल्मों का चयन 12 निर्धारित थीम पर आधारित होगा, जिनके आधार पर स्क्रीनिंग की जाएगी। फेस्टिवल में कुल 21 पुरस्कार दिए जाएंगे, जिससे प्रतिभागियों को प्रोत्साहन मिलेगा। भागीदारी के लिए छात्रों के लिए एंट्री फीस रु 250 तथा आम प्रतिभागियों के लिए रु 500 निर्धारित की गई है। आयोजकों ने अधिक से अधिक युवाओं और फिल्म प्रेमियों से इसमें भाग लेने की अपील की है। भागीदारी के लिए छात्रों के लिए एंट्री फीस रु 250 तथा आम प्रतिभागियों के लिए रु 500 निर्धारित की गई है। आयोजकों ने अधिक से अधिक युवाओं और फिल्म प्रेमियों से इसमें भाग लेने की अपील की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

