सारंगढ़ बिलाईगढ़, 19 अप्रैल 2026 (आरएनएस) जिले में यातायात नियमों की अनदेखी अब भारी पड़ रही है, 28 मार्च से 18 अप्रैल तक यातायात दल ने सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग, नो पार्किंग जोन और अन्य उल्लंघनों पर लगातार कार्रवाई करते हुए 177 प्रकरण दर्ज किए और 2 लाख 23 हजार 900 रुपये का जुर्माना वसूला। इस अभियान में यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक जितेन्द्र चन्द्रा, उप निरीक्षक समेलाल सोनवानी, प्रधान आरक्षक श्याम प्रधान, मुकेश साहू, आरक्षक अक्षय रात्रे और सनसाई तिग्गा शामिल रहे। कार्रवाई ने साफ संदेश दिया है कि जिले में नियमों का पालन करें, अन्यथा जुर्माने के लिए तैयार रहें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

