सारंगढ़ बिलाईगढ़, 19 अप्रैल 2026 (आरएनएस) मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु 17 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे, आवेदन में हुई त्रुटियों के सुधार के लिए अब 21 अप्रैल तक अंतिम अवसर दिया गया है, विद्यार्थी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कार्यालय, कोसीर रोड सारंगढ़ में कार्यालयीन समय पर उपस्थित होकर सुधार कर सकते हैं, निर्धारित तिथि के बाद किसी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं होगा और आवेदन निरस्त होने की जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी, प्रयास विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट शिक्षा के साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट और एनडीए जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी कराई जाती है, प्रवेश परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित होगी, इच्छुक विद्यार्थी विभागीय वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

