सारंगढ़ बिलाईगढ़, 19 अप्रैल 2026 (आरएनएस) जिला मुख्यालय सारंगढ़ में भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा और चेंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त प्रयास से छोटे मूल्य के नए नोटों का वितरण किया गया, इस पहल के तहत फुटकर और बड़े व्यापारियों के साथ चेंबर के सदस्यों एवं आम नागरिकों को 10 और 20 रुपये के नोट दिए गए ताकि बाजार में चिल्लर की समस्या को कम किया जा सके, एसबीआई मुख्य शाखा के प्रबंधक लालबाबू प्रसाद गुप्ता और मुख्य रोकड़िया निमेश नायक ने सभी से इन नोटों को प्रचलन में लाने की अपील की, साथ ही सरिया, बरमकेला, बिलाईगढ़, भटगांव और सरसीवा क्षेत्रों में गाताडीह चंद्रहासिनी शाखा के माध्यम से भी वितरण किया गया, इस अभियान में चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी महेंद्र अग्रवाल, संगीत सिंह ठाकुर, घनश्याम बंसल, देवेंद्र बानी, नाथूलाल केडिया सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।


