मीरजापुर,19 अपै्रल (आरएनएस)। जिले के मडि़हान क्षेत्रांतर्गत ग्राम रामपुर में बीती रात तकरीबन दो बजे सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर तत्काल मडि़हान पुलिस द्वारा मौके पर मौके पर पहुंचकर सभी को उपचार के लिए भिजवाया गया। जानकारी के मुताबिक बाइक संख्या यूपी 64 वी 9174 पर तीन लोग सवार होकर क्रमश: वीरेंद्र कुमार पुत्र अर्जुन प्रसाद, उम्र 35 वर्ष, विजय कुमार पुत्र गुलाब दास 38 वर्ष व राजेश पुत्र जवाहरलाल 41 वर्ष मीरजापुर से मडि़हान की तरफ जा रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक संख्या:क्क 70 सीटी 3832 ने उन्हे टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों द्वारा तीनों व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के पश्चात मृतकों के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है। मौकै पर शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

