नई दिल्ली,19 अपै्रल (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के बीच केंद्र सरकार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और बैरकपुर से सांसद दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया है.
बांग्लादेश में पहले राजनीतिक नियुक्त के तौर पर दिनेश त्रिवेदी वर्तमान में कार्यरत प्रणय वर्मा की जगह लेंगे. वहीं प्रणय वर्मा अब ब्रसेल्स जाकर ईयू में भारत के राजदूत के रूप में काम संभालेंगे.
दिनेश त्रिवेदी को उच्चायुक्त बनाए जाने पर दार्जिलिंग से भाजपा सांसद राजू बिस्ट ने बधाई दी है. उन्होंने एक्स पोस्ट कर लिखा, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश त्रिवेदी जी को बांग्लादेश में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई. त्रिवेदी जी एक अनुभवी नेता हैं, जिन्हें रेल मंत्री और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री के रूप में काम करने का व्यापक अनुभव प्राप्त है. उनकी यह नियुक्ति ऐसे महत्वपूर्ण समय पर हुई है, जब भारत और बांग्लादेश अपने द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने और मजबूत करने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. इस महत्वपूर्ण राजनयिक दायित्व के लिए आपको मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. आशा है कि आपका कार्यकाल हमारे दोनों राष्ट्रों के बीच मित्रता, सहयोग और आपसी समृद्धि के संबंधों को और अधिक गहरा करेगा.
वहीं दिनेश त्रिवेदी को उच्चायुक्त बनाए जाने पर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने उन्हें बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और बैरकपुर के सांसद दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किए जाने पर बधाई.
पूर्व रेलव मंत्री और सांसद दिनेश त्रिवेदी 06 मार्च 2021 को टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे. उस समय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उनका स्वागत किया था. दिनेश त्रिवेदी ने उसी साल 12 फरवरी को राज्यसभा में टीएमसी सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया था.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

