बिलासपुर 19 अप्रैल (आरएनएस) सीपत थाना क्षेत्र में मोबाइल टावरों से केबल तार चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है और एक ही कार्रवाई में पूरे नेटवर्क की कमर तोड़ दी है, 19 अप्रैल 2026 को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना ने इस गिरोह का राज खोला जब बताया गया कि खम्हरिया के सोंठी रोड बाजार के पास कुछ युवक दिन में कमरे में छिपे रहते हैं और रात में आर्टिका कार से निकलते हैं, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर टीम ने घेराबंदी कर शहबाज अली (25), जगदीश कुमार पटेल (24) और मोईउद्दीन (27) निवासी खम्हरिया को दबोच लिया, शुरू में आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन सख्त पूछताछ में पूरा खेल उगल दिया, खुलासा हुआ कि पिछले चार-पांच महीनों से यह गिरोह आर्टिका कार में घूम-घूमकर तखतपुर, काठाकोनी, चोरभट्ठी, गनियारी, जयरामनगर, मुंगेली, कुंडा कबीरधाम, अकलतरा कोरबा समेत कई इलाकों में मोबाइल टावरों से कॉपर और एल्युमिनियम के केबल तार काटकर चोरी कर रहा था, आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक क्विंटल दो किलो छीला हुआ कॉपर केबल वायर, 54 किलो प्लास्टिक कोटेड कॉपर वायर, 12 बंडल एल्युमिनियम तार और सफेद आर्टिका कार समेत कुल 2 लाख 90 हजार 400 रुपये का माल बरामद किया, इस पूरे गिरोह में तीन विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल थे जिन्हें किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया जबकि तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया, पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया कि अब टावर काटने वाले गैंग के दिन पूरे हो चुके हैं—क्योंकि कानून की पकड़ अब हर उस तार तक पहुंच रही है जिसे अपराधी अंधेरे में काटने की कोशिश करते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

