बिलासपुर 19 अप्रैल (आरएनएस) पुराने बस स्टैंड के पास अंकों के खेल में लोगों की किस्मत बेचने वाला सटोरिया आखिर पुलिस के जाल में फंस गया और मौके से ही रंगे हाथ धर लिया गया, थाना तारबाहर पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी कर सुशांत गुलहरे (43 वर्ष) निवासी टिकरापारा मन्नू चौक को पकड़ा जो खुलेआम लोगों को पैसे का लालच देकर सट्टा पट्टी लिख रहा था, जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची आरोपी बचने का मौका भी नहीं पा सका और तलाशी में उसके पास से दो सट्टा पट्टियां, 4500 रुपये नगद और एक विवो कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ जिसमें व्हाट्सएप के जरिए सट्टे के लेनदेन के सबूत मिले, पुलिस ने कुल 14500 रुपये की सामग्री जब्त कर आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत अपराध क्रमांक 127/2026 दर्ज कर विधिवत गिरफ्तारी की, इस कार्रवाई के पीछे पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के सख्त निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल और सीएसपी गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत की टीम की सक्रियता रही, टीम ने पहले मुखबिर से सूचना जुटाई फिर मौके पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया, उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, भागीरथी गेंदले, आरक्षक राहुल राजपूत और महेन्द्र सोनकर की भूमिका भी अहम रही, इस कार्रवाई ने साफ कर दिया कि शहर में सट्टे के हर अड्डे पर अब पुलिस की नजर है और नंबरों के इस खेल में शामिल हर खिलाड़ी कानून की गिरफ्त से बच नहीं पाएगा—क्योंकि अब हर दांव पर पुलिस की नजर भारी पड़ रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

