सारंगढ़ बिलाईगढ़, 19 अप्रैल 2026 (आरएनएस) “प्रशासन गांव की ओर” अभियान के तहत सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम अंडोला में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित हुआ, कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे और जिला पंचायत सदस्य लता लक्षमे, संतोषी खटकर सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में शिविर संपन्न हुआ, शिविर में कुल 164 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 162 मांग और 2 शिकायतें शामिल रहीं, इनमें से 87 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया जबकि 77 आवेदन प्रक्रिया में हैं, शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी और हितग्राहियों को लाभान्वित किया, राजस्व विभाग ने किसान पुस्तिका, पंचायत विभाग ने पीएम आवास पूर्णता प्रमाण पत्र, कृषि विभाग ने कीटनाशक, महिला एवं बाल विकास विभाग ने सुपोषण किट, गोदभराई और अन्नप्राशन, मछली पालन विभाग ने जाल व आइस बॉक्स, खाद्य विभाग ने उज्जवला गैस और राशन कार्ड, स्वास्थ्य विभाग ने टीबी मरीजों को पोषण आहार व ओपीडी सेवा, समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांगों को ट्रायसायकल और वृद्धजनों को छड़ी प्रदान की, कलेक्टर ने ग्रामीणों को नशा मुक्ति और जल संरक्षण की शपथ दिलाई, बड़ी संख्या में ग्रामीण और अधिकारी उपस्थित रहे।


