छतरपुर,19 अपै्रल (आरएनएस)। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पानी के टैंकर में पेंटिंग का काम कर रहे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। घटना गढ़ीमलेहरा क्षेत्र के एक कारखाने की है।
जानकारी के मुताबिक, मजदूर अरमान और गुलाब अनुरागी टैंकर के अंदर कलर पेंटिंग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक दोनों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और वे बेहोश होकर गिर पड़े। टैंकर के अंदर जहरीली गैस या पेंट की तेज गंध के कारण उनका दम घुट गया।
हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। कारखाना मालिक तुरंत दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण दम घुटना बताया जा रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कारखाने में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर भी पड़ताल की जा रही है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

