श्रीनगर ,19 अपै्रल (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर हवाई अड्डे पर एक अमेरिकी नागरिक को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि सामान की जांच के दौरान उसके बैग से सैटेलाइट फोन मिला है।
रिपोर्ट के मुताबिक, हवाई अड्डे पर मौजूद सुरक्षा अधिकारियों ने पहले शख्स से पूछताछ की गई और संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।
सूत्रों ने बताया कि एक अमेरिकी नागरिक के साथ एक स्थानीय व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए अमेरिकी शख्स का नाम जेफ्री स्कॉट बताया जा रहा है और वो अमेरिका के मोंटाना राज्य का रहने वाला है। वहीं, स्थानीय शख्स का नाम हल्दर कौशिक है। इनके सामान में गार्मिन कंपनी का एक सैटेलाइट फोन मिला है।
सैटेलाइट फोन वे होते हैं, जो संचार के लिए मोबाइल टावर के बजाय सैटेलाइट का इस्तेमाल करते हैं। इसी वजह से ये आम मोबाइल फोन की तुलना में पहाड़ी या दूरदराज के इलाकों में भी अच्छे से काम करते हैं। भारत में इनका इस्तेमाल प्रतिबंधित है। यात्रियों को देश में सैटेलाइट फोन अपने साथ रखने या इस्तेमाल करने से पहले दूरसंचार विभाग से लिखित में अनुमति लेना जरूरी है। ऐसा न करने पर सजा और जुर्माने का प्रावधान है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

