सिरसा 20 अप्रैल (आरएनएस)। शहर की प्रतिष्ठित संस्था करियर गाइडेंस एंड काउंसलिंग सर्विसेज द्वारा सुहनी बियानी को दसवीं कक्षा में 97.4त्न अंक प्राप्त करने तथा अपने विद्यालय में टॉप रैंक हासिल करने पर सम्मानित किया गया।सुहनी बियानी सेंट जेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिरसा की छात्रा हैं और वह करियर काउंसलिंग के लिए इस संस्था से जुड़ी हुई थीं।संस्था की डायरेक्टर डॉ. सरोज गोयल द्वारा सुहनी की गहन काउंसलिंग की गई, जिसमें उसकी रुचि, क्षमता एवं भविष्य की संभावनाओं का विस्तृत विश्लेषण किया गया। काउंसलिंग के आधार पर उसे मेडिकल क्षेत्र में आगे बढऩे की सलाह दी गई।सुहनी के पिता श्री गौतम बियानी एवं माता श्रीमती दिव्या बियानी ने इस मार्गदर्शन पर विश्वास जताते हुए अपनी पुत्री को मेडिकल स्ट्रीम दिलाई तथा आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली में एडमिशन करवाया।इस अवसर पर सुहनी के माता-पिता भी उपस्थित रहे।संस्था के संचालक श्री नरेश गोयल ने सुहनी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उसके निरंतर सफलता की कामना की।करियर गाइडेंस एंड काउंसलिंग सर्विसेज द्वारा विद्यार्थियों को सही दिशा में मार्गदर्शन देने का कार्य निरंतर जारी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

