सिरसा 20 अप्रैल (आरएनएस)। राजकीय मॉडल सांस्कृतिक स्कूल नाथूसरी चोपटा में प्रगणक एवं सुपरवाइजर के प्रशिक्षण शिविर में नायब तहसीलदार अजय कुमार ने कहा कि हरियाणा राज्य में स्व-गणना प्रक्रिया 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित की जा रही है। इस अवधि के दौरान नागरिक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि स्व-गणना के पश्चात 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा, जिसमें प्रगणक (गणनाकर्मी) नागरिकों द्वारा भरी गई जानकारी का सत्यापन करेंगे।
डिजिटल शासन की दिशा में बड़ा कदम है। जिला जनगणना अधिकारी हिमांशु शर्मा ने कहा कि स्व-गणना प्रणाली डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से हरियाणा के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक कहीं से भी अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। यह सुविधा सभी जिलों में उपलब्ध होगी और मोबाइल, टैबलेट या कंप्यूटर के माध्यम से आसानी से उपयोग की जा सकेगी। प्रत्येक परिवार को एक यूनिक आईडी प्रदान की जाएगी, जिसका उपयोग सत्यापन के समय किया जाएगा। खंड नाथूसरी चोपटा के मास्टर ट्रेनर दलबीर सिंह ने बताया कि
स्व-गणना की सरल प्रक्रिया नागरिकों को स्व-गणना के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा। नागरिक को सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा, उसके बाद मोबाइल नंबर व ओटीपी से लॉगिन/पंजीकरण करें, डिजिटल मानचित्र पर अपने घर का स्थान चिन्हित करें, परिवार के मुखिया का विवरण दर्ज करें। आवास व सुविधाओं से संबंधित जानकारी भरें। जानकारी की समीक्षा कर फॉर्म सबमिट करें। अपनी एसडी आईडी प्राप्त करें। सत्यापन के समय गणनाकर्मी को एसडी आईडी प्रदान करें। इस अवसर पर प्रिंसिपल राजेश मल्होत्रा, प्राचार्य कमलजीत, फील्ड मास्टर ट्रेनर सीताराम शर्मा, अमित चौहान, प्रवीण मित्तल ने डिजिटल माध्यम से जनगणना की की जाने वाली बारीकियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

