कलाकारों की प्रतिभा को मिलेगा मंच: देवेश खान
रांची 20 अप्रैल (आरएनएस)। हरमू स्थित संत फ्रांसिस स्कूल के नजदीक मेरी आवाज मेरी पहचान संस्था का उद्घाटन बॉलीवुड एक्टर देवेश खान ने किया।
इस मौके पर झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव रोहित अग्रवाल, आनन्द जालान, किशन अग्रवाल, बुलंद अख्तर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कला प्रेमियों की उपस्थिति रही। देवेश खान ने कहा कि अपनी प्रतिभा के दम पर नाम, शोहरत और आर्थिक सफलता हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कलाकारों कि प्रतिभा को सम्मान मिलेगा। गीत संगीत कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया । संस्थापक कुमार गहलोत ने कहा कि कलाकारों की प्रतिभा के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। सिंगर कविता होरो ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य कलाकारों की छिपी प्रतिभाओं को मंच देना और उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रेरित करना है। इस मौके पर कविता होरो, रोमी सेठी, सोनी सिंह, गुलज़ार खान, राजीव कुमार, सुजीत कुमार, विकास कुमार, जेबा कमर, आदि मौजूद थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

