रांची 20 अप्रैल (आरएनएस)। झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और निजी विद्यालयों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। यह आदेश 21 अप्रैल 2026 से अगले निर्देश तक प्रभावी रहेगा। जारी आदेश के अनुसार, कक्षा केजी से कक्षा 8 तक की पढ़ाई सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे पूर्वाह्न तक संचालित की जाएगी। वहीं कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेंगी। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी निर्धारित समय (सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक) विद्यालय में उपस्थित रहकर गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे। यह निर्णय राज्य में बढ़ती गर्मी और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। विभागीय सचिव की स्वीकृति के बाद संयुक्त सचिव मोईनउद्दीन खान द्वारा इस आदेश को जारी किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

