नईदिल्ली,20 अपै्रल (आरएनएस)। तनावग्रस्त होर्मुज जलडमरूमध्य में शनिवार 18 अप्रैल को 2 भारतीय ध्वज वाले जहाजों पर ईरानी गोलीबारी के बाद केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने फारस की खाड़ी में अपने जहाजों के लिए एक नई सलाह जारी की है और उनसे लारक द्वीप से दूर रहने को कहा गया है। जहाजों को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केवल भारत द्वारा निर्देशित किए जाने पर ही वहां से गुजरने को कहा गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय नौसेना ने भी अंतरराष्ट्रीय संकरे जलमार्ग के पास सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया है और होर्मुज जलडमरूमध्य पार करने के लिए इंतजार कर रहे सभी भारतीय जहाजों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है। बताया जा रहा है कि भारतीय जहाजों को अब लारक द्वीप के करीब से न गुजरने की सलाह है, ऐसे में भारतीय नौसेना से मंजूरी मिले बिना होर्मुज से किसी भी भारतीय जहाज का गुजरना अनिश्चित बना हुआ है।
अब तक 11 भारतीय जहाज होर्मुज पार किए हैं, जिसमें आखिरी टैंक देश गरिमा 18 अप्रैल को पार हुआ था। उसी दिन होर्मुज पार करते समय जहाज जग अर्नव और सनमार हेराल्ड को ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर की गोलीबारी के बाद वापस लौटना पड़ा। अब देश गरिमा को अरब सागर में नौसेना सुरक्षा दे रही है। यह 22 अप्रैल को मुंबई पहुंचेगा। अभी 14 भारतीय जहाज फारस की खाड़ी में होर्मुज पार करने के इंतजार में खड़े हैं।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

