देहरादून,20 अपै्रल (आरएनएस)। किंग प्रोडक्शन की आगामी फीचर फिल्म देवी विज्ञानम् की शूटिंग देवभूमि उत्तराखंड की वादियों में शुरू हो गई है। यह जानकारी सोमवार को प्रेसक्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में दी गई। निर्देशक कर्तव्य शाह ने बताया कि फिल्म आध्यात्मिक ऊर्जा और आधुनिक वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित है। निर्माता लटेश सोनी की इस फिल्म में टीकू तलसानिया, चेतन धनानी, पूजा जोशी और कुरुश देबू जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का फिल्मांकन देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश और देवप्रयाग की खूबसूरत वादियों में शूट की जा रही है। उन्होंने बताया कि फिल्म की रिलीज तिथि जल्द घोषित होगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

