भोपाल 20 अप्रैल (आरएनएस)। इंजीनियर ने सुसाइड करने की बात कहकर गर्लफ्रेंड को कमरे पर बुलाया। फिर डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया। इसका वीडियो भी बना लिया। इसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। परेशान होकर रविवार को पीडि़ता थाने पहुंच गई। पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
अशोका गार्डन थाने के एसआई विजय भामरे ने बताया कि 23 वर्षीय पीडि़ता निशातपुरा थाना इलाके की रहने वाली है। वह प्राइवेट कॉलेज से बीकॉम फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही है। छात्रा के भाई की शादी जून 2025 में हुई थी। इसी में उसकी मुलाकात आरोपी मोहम्मद आकिब खान(32) से हुई थी।
आकिब डेटा इंजीनियर है। प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। शादी में ही दोनों ने फोन नंबर एक्सचेंज किए। बातचीत से शुरू हुई दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई।
अगस्त 2025 में किसी बात पर नाराज होकर युवती ने आकिब से बात करना बंद कर दिया। उससे दूरी बना ली। एक दिन आकिब ने युवती को वीडियो कॉल किया। गले में फांसी का फंदा दिखाकर कहा कि अगर वो आधे घंटे में कमरे पर मिलने नहीं आई तो आत्महत्या कर लेगा।घबराकर युवती आकिब के कमरे पर पहुंच गई। यहां आकिब ने बातों में फंसाकर उससे संबंध बनाए। चुपके से इस दौरान दो वीडियो बना लिए। आकिब ने बाद में इन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। लगातार दबाव बनाने और प्रताडऩा से परेशान होकर युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
आरोपी मूल रूप से शाजापुर का रहने वाला है। उसके पिता वहीं कारोबार करते हैं। बीते 12 सालों से आकिब भोपाल में रह रहा है। यहीं इंजीनियरिंग की और जॉब शुरू कर दिया।

