भोपाल 20 अप्रैल (आरएनएस)। राजधानी भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय के सामने भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अंशुल तिवारी द्वारा लगवाया गया एक होर्डिंग शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस होर्डिंग में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ विपक्षी गठबंधन के अन्य प्रमुख चेहरों- ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और एमके स्टालिन की तस्वीरें लगाई गई हैं।
होर्डिंग पर लिखा गया है कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम को रोक दिया, इन परजीवियों ने मिलकर महिलाओं का हक छीन लिया।Ó
भाजपा ऑफिस के सामने लगे होर्डिंग को युवा कांग्रेसियों ने फाड़ा पोस्टर की जानकारी लगने के बाद युवा कांग्रेस के आधा दर्जन कार्यकर्ता बीजेपी ऑफिस के सामने पहुंचे और पोस्टर फाड़ दिया। भोपाल युवा कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अमित खत्री के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पोस्टर फाड़ दिया।

