भोपाल 20 अप्रैल (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जम्मू कश्मीर के उधमपुर में हुई बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगतों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिजन के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

