बदायूं 21 April, (Rns) /- . बीती रात के एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां एक तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. हादसा इतना भयानक था कि मां-बेटी की मौत हो गई. वहीं 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
बता दें कि घटना उघैती थाना क्षेत्र में बदायूं-बिजनौर स्टेट हाइवे पर उस वक्त घटा, जब कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर इस्लामनगर के समदपुर गांव एक शादी समारोह में भात लेकर जा रहे थे. इसी दौरान तेज ऱफ्तार कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को ठोकर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली पलट गई. घटना के वक्त ट्रॉली में 35 लोग सवार थे. सभी ट्रॉली नीचे दब गए. जिसके बाद मौके चीख-पुकार मच गई. लोगों की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

