रांची 21 अप्रैल (आरएनएस)। डोरंडा स्थित श्यामली कॉलोनी के विद्यानगर में संचालित वासुका अकादमी में जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हुए छात्रों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और उपलब्धियों को सराहा गया। संस्थान की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस वर्ष कुल 67 छात्रों ने जेईई और नीट की परीक्षा में भाग लिया था, जिसमें से 27 छात्रों ने सफलता हासिल कर अकादमी का नाम रोशन किया। यह उपलब्धि न केवल छात्रों बल्कि संस्थान के लिए भी गर्व का विषय है। कार्यक्रम के दौरान सफल छात्रों को सम्मानित किया गया और उनकी कड़ी मेहनत, लगन एवं समर्पण की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह सफलता अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम है, जो अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
इस मौके पर पंकज कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

