० अजय चक्रधारी
अंबिकापुर, 22 अप्रैल (आरएनएस)। सरगुजा संभाग में सड़क और वन्यजीव सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल शुरू होने जा रही है। अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर जल्द ही एनिमल कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जिससे वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। यह पहल पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव (टीएस बाबा) के सुझाव पर आगे बढ़ी है, जिसे अब केंद्र स्तर पर स्वीकृति मिल गई है।
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस परियोजना के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश दिए हैं। लेमरू क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अंडरपास और बैरिकेडिंग की योजना बनाई गई है, ताकि जानवरों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित हो सके और सड़क हादसों में कमी आए।
इसके साथ ही लखनपुर क्षेत्र में नए बाईपास रोड के निर्माण की भी योजना है, जिससे ट्रैफिक दबाव कम होगा और यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।
इस परियोजना से सरगुजा और कोरबा संसदीय क्षेत्र को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। यह पहल न केवल वन्यजीव संरक्षण को मजबूती देगी, बल्कि क्षेत्र के विकास और सड़क सुरक्षा को भी नई दिशा देगी।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

