0बिलासपुर रेल्वे स्टेशन पर छोड़ी जा रही पानी की फु हारे
रायपुर, 22 अप्रैल (आरएनएस)। देश के कई हिस्सों में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। विदर्भ, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया।
छत्तीसगढ़ और पूर्वी राज्यों में भी असर
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 44.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ. माना में 44.0, दुर्ग में 43.6 और बिलासपुर में 43.4 डिग्री तापमान रहा। इन इलाकों में भी गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में कई जगहों पर लू चल सकती है। लोगों को दिन के समय घर से बाहर निकलने में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि अप्रैल में ही इतनी गर्मी होना इस बात का संकेत है कि मई और जून में हालात और ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।
रेलवे प्लेटफॉर्म पर पानी की फुहारें छोड़ी जा रही
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तापमान 43.8 डिग्री होने के बाद रेलवे प्लेटफॉर्म पर पानी की फुहारें छोड़ी जा रही हैं। मौसम विभाग ने मैप में बुधवार को हीटवेव का असर दिखाया है। नक्शे में लाल रंग से दिखाए गए हिस्से में लू और तेज गर्मी का असर है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश होगी। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद गुवाहाटी में सड़कों पर पानी भरा है।
सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इधर, दक्षिण भारत में महाराष्ट्र, तेलंगाना, बंगाल से सटे ओडिशा, कर्नाटक, केरल, कोंकण गोवा में आंधी बारिश का अलर्ट है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

