बीजापुर,22 अप्रैल (आरएनएस)। छपर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में शुरू किए जा रहे बस्तर मुन्ने अभियान के तहत गांवों में बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य सेवाएं और मोबाइल नेटवर्क जैसी जरूरी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।इस अभियान की खास बात यह है कि ग्राम सभाएं खुद तय करेंगी कि उनके गांव में सबसे पहले कौन से तीन महत्वपूर्ण विकास कार्य किए जाएं। इन कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।वहीं नियद-नेल्लानार 2.0 योजना के अंतर्गत जिले के सभी गांवों को शामिल करते हुए 31 जनकल्याणकारी योजनाओं, 14 सामुदायिक सुविधाओं और अन्य योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।27 अप्रैल से शुरू होने वाले इस विशेष अभियान में प्रशासनिक टीम गांव-गांव जाकर घर-घर सर्वे करेगी और शिविरों के माध्यम से लोगों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा।जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों, पंचायतों और मीडिया से सहयोग की अपील की है, साथ ही ग्रामीणों से भी आग्रह किया है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें, ताकि कोई भी व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए।
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

