रांची 22 अप्रैल (आरएनएस)। इंडियन बैंक एवं झारखण्ड स्टेट लाईवलीहुड प्रोमोशन सोसाईटी, ग्रामीण विकास विभाग, झारखण्ड सरकार (छ्वस्रुक्कस्) के मध्य फिनटेक समाधान के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। समझौता ज्ञापन में, इंडियन बैंक की ओर से महेंद्र बाजपेयी, महाप्रबंधक महाप्रबंधक कार्यालय पटना एवं जेएसएलपीएस (छ्वस्रुक्कस्) से बिष्णु सी परिदा, मुख्य परिचालन अधिकार ने हस्ताक्षर किए। यह समझौता ज्ञापन समारोह इंडियन बैंक कॉर्पोरेट कार्यालय के महाप्रबंधक अन्बुकामराज पी, अंचल प्रबंधक राजेश शरण, जेएसएलपीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर- एमआईएस अमित जैन एवं राज्य प्रोजेक्ट मैनेजर पुर्णिमा मुखर्जी की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इंडियन बैंक सार्वजनिक क्षेत्र के बड़े बैंकों में से एक है जिसकी झारखंड में 171 शाखाएँ हैं। इंडियन बैंक एवं जेएसएलपीएस के इस समझौता ज्ञापन से बैंक पूरे झारखंड राज्य में आजीविका को बढ़ावा देकर, स्वयं सहायता समूहों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ाकर स्वयं सहायता समूह के वित्तीय समावेश को बढ़ावा दे रहा है। जेएसएलपीएस झारखंड में स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन और कलस्टर स्तरीय फेडरेशन के विकास के लिए कार्यरत है। बैंकों के संयोजन में उनके प्रयास स्वयं सहायता समूह के तेजी से विकास और स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के आजीविका के अवसरों को बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं। इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य पारदर्शी, कुशल एवं डिजिटल निधि प्रबंधन के माध्यम से ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाना है। इससे कलस्टर स्तरीय फेडरेशन से लेकर ग्राम संगठनों (ङ्कह्रह्य) और उससे आगे स्वयं सहायता समूह (स्॥त्रह्य) तथा लाभार्थियों तक निर्बाध डिजिटल लेनदेन संभव हो सकेगा। इंडियन बैंक राज्य सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने, राज्य के समग्र विकास में साझेदारी, सहयोग एवं प्रतिबद्धता के साथ निरंतर योगदान देने के लिए पूर्णत: संकल्पित है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

