रांची 22 अप्रैल (आरएनएस)। आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 को ढ्ढढ्ढष्टष्ट संस्थान,मेन रोड, रांची में पृथ्वी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका थीम * वेस्ट टू बेस्ट * रखा गया जिसमें विद्याथियों को किसी वेस्ट मटेरियल से कुछ कलात्मक, उपयोगी और आकर्षक वस्तु को तैयार करना था। साथ ही वातावरण को संरक्षित करने हेतु एक सन्देश के तौर पर *वृक्षारोपण* भी किया गया जिससे ये सन्देश लोगों तक पहुँच सके की कैसे हम अपने वातावरण तो दूषित होने से बचा सकते हैं और हम अपनी धरती को सुरक्षित रख सकते हैं । विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लिया और एक से बढ़ कर एक वस्तु बनाये । संस्थान के निर्देशक डॉ. मो. महबूब आलम ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और जीवन में आगे बढऩे की कामना की। शिक्षकगण में फरिया आफरीन, हरेंद्र कुमार, स्वीटी कुमारी, सपना कुमारी गुप्ता, दीपाली विस्वास , आमिर आरफीन आदि उपस्थित थे ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

