रांची 22 अप्रैल (आरएनएस)। तदाशा मिश्र, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड द्वारा आज दिनांक-22.04.2026 को पुलिस मुख्यालय सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से झारखंड राज्य में केंद्र एवं राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- *हृश्वश्वञ्ज, छ्वश्वश्व, ष्टश्वञ्ज* तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (छ्वस्स्ष्ट), रांची द्वारा आयोजित परीक्षाओं के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के क्रम में पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने दिनांक 03.05.2026 को आयोजित होने वाले नीट (त्र) 2026 परीक्षा के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियों की व्यापक रूप से समीक्षा की तथा परीक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के लिए जिला स्तर पर कोऑर्डिनेशन कमिटी का गठन करने एवं स्वच्छ रूप से परीक्षा का संचालन करवाने का सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया।
पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने, स्ट्रॉन्ग रूम से परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्रों का सुरक्षित परिवहन पुलिस निगरानी में करने, सभी जिलों में परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा के पूर्व निरीक्षण करने हेतु एक नोडल पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त करने, परीक्षा से पूर्व जिले के होटल, लॉज, धर्मशाला एवं हॉस्टलों की जांच करने, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी रखने, परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित साइबर कैफे एवं संदिग्ध गतिविधियों वाले रथानों पर कड़ी निगरानी रखने, बस स्टैंड / रेलवे स्टेशन एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विधि-व्यवस्था / संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर बनाये रखने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व नोडल पदाधिकारी द्वारा परीक्षा केंद्रों, हॉल एवं कमरों का जाँच करने साथ ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र तक पहुँचने हेतु यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने का भी निर्देश दिया, ताकि किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में पहुँचने के लिये कठिनाई न हो।
इस बैठक में मनोज कौशिक, अपर पुलिस महानिदेशक, अप0अनु0वि0, झारखण्ड, प्रभात कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, पटेल मयूर कनैयालाल, पुलिस महानिरीक्षक, प्रोवि0, झारखण्ड, दीपक कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक, अभियान, झारखण्ड भौतिक रूप से एवं विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक/क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक / वरीय पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

