कोरबा 23 अप्रैल (आरएनएस)। दर्री थाना क्षेत्र स्थित सीएसईबी प्लांट के एबीबी यार्ड से पावर केबल चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से करीब 300 मीटर तांबा (कॉपर) केबल वायर जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 75 हजार रुपए बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सुशील श्रीवास उर्फ ठाकुर (43 वर्ष), निवासी राजीव नगर दर्री विशाल राव उर्फ लाली (22 वर्ष), निवासी धनवार पारा कल्मीडुग्गु दर्री जान सिंह प्रधान (26 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती दर्री शामिल हैं। वहीं, मामले में किशन कुमार गोंड़ उर्फ गोलू और एक अन्य युवक अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
प्रार्थी कमलकांत ठाकुर ने 22 अप्रैल 2026 को थाना दर्री में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह करीब 4 बजे अज्ञात चोरों ने सीएसईबी प्लांट के एबीबी यार्ड से करीब 300 मीटर पावर केबल चोरी कर ली। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 145/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

