रायगढ़ 23 अप्रैल (आरएनएस) नशे के काले कारोबार पर रायगढ़ पुलिस ने ऐसा वार किया कि ट्रेन से बचकर भागने की फिराक में उतरे तस्कर सीधे गिरफ्त में आ गए और 52 किलो गांजा के साथ पूरा नेटवर्क बेनकाब हो गया, 22 अप्रैल की इस कार्रवाई ने “ऑपरेशन आघात” को लगातार तीसरी बड़ी सफलता दिलाई, 23 अप्रैल को सामने आई इस कार्रवाई में खरसिया रेलवे कॉलोनी के पास तीन संदिग्ध युवकों की गतिविधियों ने पुलिस को सतर्क किया, मुखबिर की सटीक सूचना थी कि ओडिशा से ट्रेन के जरिए गांजा लाया जा रहा है और रेलवे चेकिंग के डर से आरोपी बीच रास्ते में उतरकर ग्राहकों तक माल पहुंचाने की फिराक में हैं, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पहले से अलर्ट साइबर टीम, चौकी खरसिया और रेलवे पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की, चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने जैसे ही तीनों को बैग के साथ घूमते देखा, तुरंत दबोच लिया, पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान दिनेश कुमार बेहरा पिता लिंगराज बेहरा उम्र 22 वर्ष ग्राम कत्रिंगया थाना गोछापड़ा जिला कंधमाल (ओडिशा), शिवा बेहरा पिता राहुल बेहरा उम्र 21 वर्ष निवासी डडकी थाना सदर जिला कंधमाल (ओडिशा) और देवी प्रसाद कंहर पिता बंशीधर कंहर उम्र 19 वर्ष निवासी सीगाकेता थाना गोछापड़ा जिला कंधमाल (ओडिशा) के रूप में बताई और कबूल किया कि वे ट्रेन से गांजा लेकर आए थे लेकिन चेकिंग के डर से खरसिया में उतर गए थे, तलाशी में तीनों के बैग से क्रमशः 16.1 किलो, 20.4 किलो और 15.5 किलो गांजा बरामद हुआ, कुल वजन 52 किलोग्राम निकला जिसकी कीमत करीब 25 लाख 62 हजार रुपये आंकी गई, तुरंत चौकी खरसिया में अपराध क्रमांक 189/2026 के तहत धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया, इस पूरी कार्रवाई में एडिशनल एसपी अनिल सोनी का मार्गदर्शन, साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर और एसडीओपी प्रभात पटेल का नेतृत्व रहा जबकि रेलवे सुरक्षा बल और साइबर थाना की टीम ने तकनीकी निगरानी और फील्ड एक्शन में अहम भूमिका निभाई, इससे पहले इसी सप्ताह तमनार से 60 किलो और चक्रधरनगर से 36 किलो गांजा जब्त कर पुलिस पहले ही नेटवर्क की कमर तोड़ चुकी है, लगातार तीन बड़े प्रहार यह साफ संकेत दे रहे हैं कि रायगढ़ पुलिस अब तस्करी के हर लिंक—सप्लाई से लेकर डिलीवरी तक—एंड टू एंड कार्रवाई कर रही है, एसएसपी शशि मोहन सिंह का साफ संदेश है कि नशे के कारोबार पर जीरो टॉलरेंस है और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, आम लोगों से भी अपील की गई है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत दें, पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी,
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

