रायगढ़ 23 अप्रैल (आरएनएस) रिश्तों के नाम पर बड़ा छल सामने आया है, जहां शादी का सपना दिखाकर युवती को अपने साथ रखा गया, महीनों तक शारीरिक शोषण किया गया और आखिर में शादी से साफ इंकार कर उसे दरवाजे से ही ठुकरा दिया गया, 23 अप्रैल को महिला थाना की त्वरित कार्रवाई में इस पूरे मामले का खुलासा हुआ, मामला तब सामने आया जब 21 अप्रैल को पीड़िता ने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई और बताया कि अप्रैल 2025 में दिल्ली में काम के दौरान उसकी मुलाकात रायगढ़ निवासी बादल सारथी उम्र 20 वर्ष निवासी रायगढ़ से हुई, आरोपी ने शादी का झूठा भरोसा दिया और रायगढ़ लौटने के बाद उसे अपने घर ले जाकर करीब तीन माह तक पत्नी की तरह साथ रखा, इस दौरान लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा, जब भी पीड़िता ने शादी की बात उठाई आरोपी टालमटोल करता रहा और विरोध करने पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया, जनवरी 2026 में पीड़िता दोबारा दिल्ली गई तो आरोपी वहां भी पहुंच गया और लगभग एक माह तक उसके साथ रहा, इसी दौरान गर्भवती होने की जानकारी देने पर आरोपी ने फिर शादी का झूठा भरोसा दिया लेकिन 24 मार्च 2026 को बिना बताए दिल्ली से रायगढ़ लौट आया, 2 अप्रैल को जब पीड़िता रायगढ़ पहुंची और आरोपी के घर गई तो आरोपी ने उसे घर में प्रवेश तक नहीं दिया और शादी से साफ इंकार कर दिया, मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना में अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, इस पूरी कार्रवाई में डीएसपी उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में एसआई कुसुम कैवर्त, एएसआई सरस्वती महापात्रे, एएसआई विल्फ्रेड मसीह, हेड कांस्टेबल संदीप भगत, राजेश उरांव और टीम की अहम भूमिका रही, अंततः आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में त्वरित व सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

