तेहरान, 23 अपै्रल। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर चिंता बढ़ाने वाली खबर आई है। पेंटागन के अधिकारियों का मानना है कि होर्मुज इस पूरे साल आंशिक तौर पर बंद ही रहेगा, क्योंकि ईरान द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंगों को हटाने में कम से कम 6 महीने लगेंगे। बता दें कि ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध के चलते बंद हुए होर्मुज जलडमरूमध्य ने भारत समेत कई देशों में ऊर्जा संकट पैदा कर दिया है और वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, पेंटागन ने अमेरिका के सांसदों को बताया है कि होर्मुज से ईरानी बारूदी सुरंगों को पूरी तरह से हटाने में कम से कम 6 महीने लग सकते हैं और जब तक युद्ध खत्म नहीं हो जाता, तब तक ऐसा नहीं किया जा सकता।
सूत्रों ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि होर्मुज को सुरक्षित करने का काम कहीं अधिक जटिल है, जिसकी सबसे बड़ी वजह ईरान द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंगों की स्मार्ट तकनीक है ।
एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने सांसदों को बताया कि ईरान ने संभवत: जलडमरूमध्य में 20 या उससे अधिक सुरंगें बिछाई हैं। पारंपरिक सुरंगों के उलट, ये कथित तौर पर त्रक्कस् तकनीक से लैस हैं और इन्हें छोटी और तेज गति वाली नावों के माध्यम से दूर से तैनात किया जा सकता है। यही वजह है कि अमेरिकी सेनाओं के लिए इनका पता लगाना मुश्किल है। एक अधिकारी ने कहा, ये पुराने जमाने की रस्सी से बंधी हुई सुरंगें नहीं हैं।
बैठक के दौरान एक अधिकारी ने कहा, रिमोट ट्रिगर्स और त्रक्कस्-लिंक्ड पोजिशनिंग के इस्तेमाल से अमेरिकी नौसेना बलों के लिए वर्तमान स्वीपिंग उपकरणों से इनका पता लगाना और इन्हें निष्क्रिय करना काफी मुश्किल हो जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान सबसे पहले विस्फोटकों की खोज करना, फिर उन्हें निष्क्रिय करना और फिर समुद्र तल से हटाना शामिल है। बताया जाता है कि कुछ यूरोपीय देशों के पास ही इन्हें हटाने की आधुनिक तकनीक है।
कुछ दिन पहले सूत्रों ने अमेरिकी अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया था कि ईरान होर्मुज में बिछाई गई बारूदी सुरंगों को खोजने में असमर्थ था, क्योंकि वो खुद इनकी लोकेशन भूल गया है। रिपोर्ट में कहा गया था कि ईरान ने आनन-फानन में ये सुरंगें बिछाई थीं और अब उसके पास इन्हें हटाने के लिए जरूरी संसाधन नहीं हैं। अधिकारियों ने दावा किया कि होर्मुज बंद रखे रहने का यह एक बड़ा कारण है।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

