जबलपुर 23 April, (Rns) । मध्य प्रदेश की संस्कारधानी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नहर में तीन लड़कियां डूब गई। बताया जा रहा है कि नहाते समय पैर फिसल गया और देखते ही देखते पानी में समा गये। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। बांध से नहर का पानी बंद कराया गया है। फिलहाल सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यह पूरा मामला बरगी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, बरगी नहर में तीन लड़किया नहाते समय डूब गई। बांध की नहर में नहाते समय अचानक पैर फिसल गया। हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद एनडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घटना के बाद बरगी बांध से नहर का पानी बंद कराया गया है, ताकि सर्चिंग में आसानी हो सके।

