कांकेर 23 अप्रैल (आरएनएस) चारामा में रिश्तों के नाम पर एक गंभीर अपराध सामने आया जहां शादी का झूठा वादा कर नाबालिग से दुष्कर्म किया गया और जब सच्चाई सामने आई तो आरोपी धमकी देकर फरार हो गया, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने उसे ज्यादा देर तक छिपने नहीं दिया, 23 अप्रैल को चारामा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया, पीड़िता ने थाना चारामा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी नानी के घर रहकर मकान निर्माण कार्य में मजदूरी करती थी और इसी दौरान उसकी पहचान बालोद जिले के ग्राम बड़भूम निवासी प्रवीण कुरेटी पिता बल्दूराम कुरेटी उम्र 22 वर्ष से हुई, आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर उसे अपने साथ रखा और कई बार शारीरिक संबंध बनाए जिससे वह 6 माह की गर्भवती हो गई, जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो आरोपी ने गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया, मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना चारामा में अपराध क्रमांक 62/2026 धारा 137(2), 87, 64(2)(ड), 296, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई, पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू और दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की गई, टीम ने तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और लगातार दबिश के जरिए आरोपी की तलाश तेज की और अंततः 23 अप्रैल को उसे गिरफ्तार कर लिया गया, इस कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, निरीक्षक यशवंत श्याम, सउनि सागर निषाद, ज्योति मिश्रा, आरक्षक दयानंद सहित टीम की अहम भूमिका रही, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर 9479155125 पर दें, यह मामला एक सख्त चेतावनी है—झूठे वादों के सहारे किए गए अपराध अब सीधे कानून की गिरफ्त में आएंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

