जशपुर 23 अप्रैल (आरएनएस) पंडरा पाठ इलाके में जमीन के विवाद ने ऐसा हिंसक रूप ले लिया कि एक ही परिवार के बाप-बेटों ने मिलकर दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, 20 अप्रैल की सुबह करीब 9:30 बजे ग्राम अम्बाडीपा में उस समय हड़कंप मच गया जब खलिहान में काम कर रहे परिवार पर अचानक हमला बोल दिया गया, पीड़ित जवाहर यादव ने पुलिस को बताया कि वर्षों से उनके परिवार द्वारा उपयोग की जा रही शासकीय काबिज जमीन को लेकर गांव के ही मदन यादव और उसके बेटों से विवाद चल रहा था, इसी रंजिश में आरोपी पक्ष ने जमीन को अपना बताते हुए पहले धमकी दी और फिर अपने पास रखे लाठी, डंडे और लोहे के सब्बल से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, इस हमले में बिहारी यादव, सुमित्रा यादव और जयंती यादव के सिर, माथे और पैरों में गंभीर चोटें आईं, सूचना मिलते ही चौकी पंडरा पाठ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायलों को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल बगीचा भेजा, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत बीएनएस की धारा 296, 351(2), 115(2), 191(3) और 109 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी मदन यादव पिता ठूनू यादव उम्र 61 वर्ष, ठाकुर दयाल यादव पिता मदन यादव उम्र 36 वर्ष और सत्यपाल यादव उम्र 32 वर्ष, सभी निवासी ग्राम अम्बाडीपा चौकी पंडरा पाठ जिला जशपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया, पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल लकड़ी, डंडे और लोहे के सब्बल भी जब्त कर लिए हैं, इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सतीश कुमार सोनवानी, प्रधान आरक्षक विनोद केरकट्टा, आरक्षक मंगल राम, दिनेश भगत और कुंदन नायक की अहम भूमिका रही, डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने साफ कहा है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, यह घटना एक कड़ा संदेश है—जमीन का विवाद अदालत में सुलझेगा, सड़क पर नहीं, वरना कानून सीधा जेल का रास्ता दिखाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

