मेदिनीपुर 23 अप्रैल (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान गुरुवार को दो अलग-अलग जगहों से मतदाताओं की मौत की खबर सामने आई है।
पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशपुर विधानसभा क्षेत्र के दीघा बूथ पर वोट देने आई एक महिला मतदाता की मतदान के बाद अचानक तबीयत बिगडऩे से मौत हो गई। मृतका की पहचान इसरातन बीबी (50) के रूप में हुई है, जो केशपुर के सीमागेरिया इलाके की रहने वाली थीं।
मिली जानकारी के मुताबिक, वह सुबह मतदान करने बूथ पहुंची थीं। वोट देकर बाहर निकलने के कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। परिवार में उनके पति शेख नवाबजान अली, दो बेटे और दो बेटियां हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके की तृणमूल उम्मीदवार शिउली साहा मृतका के घर पहुंचीं और परिवार को सांत्वना दी। वहीं, पूर्व मेदिनीपुर जिले के पोटाशपुर में भी मतदान के दौरान एक मतदाता की मौत हो गई। बामनबाड़ जूनियर हाई स्कूल के 234 नंबर बूथ पर वोट देने आए नृपेंद्रनाथ दास (58) की कथित तौर पर गर्मी और तबीयत खराब होने के कारण मौत हो गई। इस घटना पर तृणमूल उम्मीदवार पीयूषकांति पांडा और भाजपा उम्मीदवार तपन माइती ने दु:ख जताया है। भाजपा उम्मीदवार तपन माइती मृतक के घर जाकर परिवार से मिले और शोक व्यक्त किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

