मुंगेली 23 अप्रैल (आरएनएस) पुलिस ने “ऑपरेशन बाज” के तहत अवैध शराब तस्करी पर जोरदार प्रहार करते हुए सरगांव क्षेत्र में एनएच-130 पर घेराबंदी कर एक्टिवा में शराब भरकर ले जा रहे दो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया, मुखबिर की सटीक सूचना पर साइबर सेल और थाना सरगांव की संयुक्त टीम ने बैतलपुर आरडी पेट्रोल पंप के सामने जाल बिछाया, सामने से आती स्कूटी क्रमांक CG 10 DQ 3827 को रोका गया, चालक और पीछे बैठे युवक से पूछताछ हुई तो पहचान खुली—भागवत प्रसाद कोशले पिता रामखिलावन उम्र 36 वर्ष निवासी परसदा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर और पामलेश भास्कर पिता उत्तरा उम्र 20 वर्ष निवासी किरना थाना सरगांव जिला मुंगेली, तलाशी में एक्टिवा की डिक्की से सफेद थैले में भरी भारी मात्रा में शराब बरामद हुई, कुल 51 पाव देशी प्लेन शराब (9.180 बल्क लीटर) और 14 पाव अंग्रेजी शराब (2.520 बल्क लीटर) यानी कुल 65 पाव (11.700 बल्क लीटर) शराब जब्त की गई जिसकी कीमत 6880 रुपये आंकी गई, साथ ही 2800 रुपये नगद और घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये है उसे भी जब्त किया गया, जांच में सामने आया कि आरोपी अवैध तरीके से शराब का परिवहन कर बिक्री के लिए ले जा रहे थे, पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 78/26 के तहत धारा 34(2) और 59(क) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया, पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में की गई, टीम में थाना प्रभारी संतोष शर्मा, साइबर सेल प्रभारी सतेन्द्रपुरी गोस्वामी सहित स्टाफ की अहम भूमिका रही, दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर 23 अप्रैल 2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया, मुंगेली पुलिस ने साफ संकेत दे दिया है कि “ऑपरेशन बाज” के तहत अवैध शराब का हर रास्ता अब बंद होगा—तस्करी का हर पहिया अब कानून की पकड़ में आएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

