रायपुर, 23 अप्रैल (आरएनएस)। राजधानी रायपुर में साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देशन में साइबर अपराधों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खमतराई थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव (43 वर्ष), निवासी रामेश्वर नगर भनपुरी ने 2 फरवरी 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल कवर रिफंड के नाम पर फोन कर उन्हें झांसा दिया और यूपीआई के माध्यम से एसबीआई और एचडीएफसी बैंक खातों से कुल 1,35,825 रुपये ट्रांसफर करा लिए।मामले में थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 75/2026 के तहत धारा 318 (4) भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान साइबर सेल की मदद से बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल्स और तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए। जांच में सामने आया कि रकम पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले के एक बैंक खाते में ट्रांसफर की गई थी।इसके बाद पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से पश्चिम बंगाल के बरईपुर क्षेत्र में दबिश दी और आरोपी शशांक बैद्य (29 वर्ष), निवासी कुलपी रोड, साउथ 24 परगना को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर 22 अप्रैल 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगदी भी बरामद की है। मामले की आगे की जांच जारी है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

