सेंट एंथोनी कॉलेज की अविका शर्मा को प्रदेश में चौथा स्थान
एसपी इंटर कॉलेज सिकरों कोरांव की भारती सिंह छठें नंबर पर, ज्वाला देवी के आदर्श को सातवां, रचिव और शाश्वत को 10वां स्थान मिला
इन्टरमीडिएट में रहा शून्य
प्रयागराज 23 अप्रैल (आरएनएस)। यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो चुका है। उत्तर प्रदेश की मेरिट लिस्ट में प्रयागराज के पांच विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। ये छात्र और छात्राएं शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों के हैं। इनमें शहर के ज्वाला देवी सरस्वती विद्या निकेतन सिविल लाइंस के तीन बच्चों को मेरिट लिस्ट में स्थान मिला है।
शहर के सेंट एंथोनी गल्र्स इंटर कॉलेज की छात्रा अविका शर्मा ने यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया है। अविका की इस उपलब्धि पर उसके परिवार के लोगों के साथ ही स्कूल स्टाप व जानने वालों में खुशी की लहर व्याप्त है।
इसी प्रकार यमुनापार के कोरांव स्थित एसपी इंटर कॉलेज सिकरों की छात्रा भारती सिंह ने प्रदेश स्तर पर छठां स्थान प्राप्त किया है। इनके भी घर-परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर है। वहीं स्कूल से जुड़े लोगों के साथ आस पास के निवासी भारती सिंह के घर पर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं।
इनके अलावा ज्वाला देवी विद्या निकेतन सिविल लाइंस के आदर्श सिंह ने सातवां, इसी विद्यालय के रचित राजवेंद्र और शास्वत बरोलिया ने 10वां स्थान हासिल कर कॉलेज व घर परिवार का नाम रोशन किया है। जिला स्तर पर मेधावियों की सूची में इन विद्यार्थियों का क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान है।
इंटरमीडिएट में प्रयागराज सूना
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में कोई भी विद्यार्थी प्रदेश की मेधावियों की सूची में स्थान बनाने में सफल नहीं हो सका है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

