New Delhi 05 Jully /- किया इंडिया भारतीय बाजार में अपने EV पोर्टफोलियो का विस्तार करने की तैयारी कर रही है। कंपनी अगले महीने अपनी नई किया साइरोस EV को लॉन्च कर सकती है। यह भारत में कंपनी की सबसे किफायती EV एसयूवी होगी। बाजार में इसका सीधा मुकाबला टाटा नेक्सन EV, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ EV और टाटा पंच EV के ऊंचे वेरिएंट्स से होने की उम्मीद है। परीक्षण के दौरान फिर आई नजर लॉन्च से पहले किया साइरोस EV को एक बार फिर भारतीय सड़कों पर परीक्षण के दौरान देखा गया है। सामने आई तस्वीरों से साफ है कि इसका डिजाइन मौजूदा पेट्रोल और डीजल मॉडल से काफी हद तक मिलता-जुलता रहेगा, लेकिन इसमें EV मॉडल के लिए कुछ खास बदलाव भी किए जाएंगे।
डिजाइन में मिलेंगे नए बदलाव
नई किया साइरोस EV में चार्जिंग पोर्ट को आगे बाईं तरफ व्हील आर्च के ऊपर लगाया गया है। इसके अलावा आगे और पीछे के बंपर का डिजाइन नया होगा। कंपनी इसमें बेहतर एयरोडायनामिक्स वाले नए अलॉय व्हील्स भी दे सकती है। पीछे के बंपर और रूफ रेल्स में भी हल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। परीक्षण मॉडल में हरे रंग के ब्रेक कैलिपर्स भी नजर आए हैं, जो इसे स्पोर्टी लुक देते हैं।
वाहन में वर्टिकल एलईडी हेडलैंप, एल आकार की डे-टाइम रनिंग लाइट और वर्टिकल एलईडी टेललैंप पहले की तरह बरकरार रहने की संभावना है। इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम से जुड़े सेंसर भी इसमें दिए जा सकते हैं।
केबिन में मिलेंगे आधुनिक फीचर्स
नई किया साइरोस EV का केबिन काफी हद तक पेट्रोल और डीजल मॉडल जैसा ही रहने की उम्मीद है। इसमें दो 12.3 इंच की स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, आगे और पीछे वेंटिलेटेड सीटें, वायरलेस फोन चार्जिंग और कनेक्टेड कार तकनीक जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।
इसके अलावा EV मॉडल में व्हीकल-टू-लोड तकनीक भी दी जा सकती है, जिससे बाहरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी बिजली दी जा सकेगी। डिजिटल डिस्प्ले के लिए नए ग्राफिक्स और अलग इंटीरियर फिनिश भी देखने को मिल सकती है।
बैटरी और रेंज
किया साइरोस EV में कंपनी अपने के1 प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल जारी रख सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसी प्लेटफॉर्म पर आधारित मॉडल में 42 किलोवाट-घंटा और 49 किलोवाट-घंटा क्षमता वाले बैटरी पैक मिलते हैं। भारतीय मॉडल में भी इन्हीं विकल्पों के आने की संभावना है।
एसयूवी में फ्रंट-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलेगा। यदि इसमें बड़ा बैटरी पैक दिया जाता है तो इसकी ड्राइविंग रेंज भी वैश्विक मॉडल के करीब हो सकती है। हालांकि, भारत में इसकी आधिकारिक प्रमाणित रेंज लॉन्च के समय सामने आएगी।
फास्ट चार्जिंग का मिलेगा सपोर्ट
कंपनी नई किया साइरोस EV में डीसी फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी दे सकती है। वैश्विक मॉडल में यह तकनीक बैटरी को आदर्श परिस्थितियों में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक लगभग 30 मिनट में चार्ज करने में सक्षम है। भारतीय संस्करण में भी इसी तरह की क्षमता मिलने की उम्मीद है।
संभावित कीमत
किया साइरोस EV की एक्स-शोरूम कीमत करीब 15 लाख रुपये से 20 लाख रुपये के बीच हो सकती है। लॉन्च के बाद यह कंपनी की EV रेंज में किया EV6, EV9 और कैरेंस क्लैविस EV के साथ शामिल होगी। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला टाटा नेक्सन EV और महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ EV से होगा

