नई दिल्ली 05 Jully । ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ पांच जुलाई को टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेलने उतरेगी। छह बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया सातवीं बार ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेगी। इस टीम की अहम सदस्य हैं एलिस पैरी। पैरी महिला क्रिकेट की दुनिया का जाना माना नाम हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि पैरी और दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो में एक समानता है।
आप सोच रहे होंगे की क्रिकेट खिलाड़ी और फुटबॉलर के बीच में क्या समानता हो सकती है। बिल्कुल सही है, नहीं हो सकती। लेकिन ये समानता क्रिकेटर एलिस पैरी नहीं बल्कि फुटबॉलर एलिस पैरी और रोनाल्डो के बीच में हैं।
रोनाल्डो ने फीफा वर्ल्ड कप-2026 के राउंड-32 में क्रोएशिया के खिलाफ गोल किया और ये उनका फुटबॉल वर्ल्ड कप में पहला नॉकआउट गोल है। यानी ये पहली बार है जब रोनाल्डो ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के किसी भी नॉकआउट मैच में गोल किया। इस मामले में उन्होंने पैरी की बराबरी की है। पैरी ऑस्ट्रेलिया के लिए फीफा महिला वर्ल्ड कप खेल चुकी हैं

