गुरुग्राम 05 Jully (Rns) । सेक्टर 93 चौकी क्षेत्र में रविवार अल सुबह साढ़े तीन बजे ऐलान मॉल के पास पटौदी रोड पर यू टर्न ले रही हुंडई औरा कार को पीछे से आए ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी। हादसे में कार कई बार पलटी खाई।
इसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, रोहतक के लाखन माजरा क्षेत्र के खरैटी गांव निवासी 24 वर्षीय राहुल गिल अपने ममेरे भाई सोनीपत के शेखपुरा निवासी 25 वर्षीय उमंग और तीन अन्य दोस्तों के साथ में शनिवार को काम की तलाश में गुरुग्राम आए थे। यहां वह लोग केंटीन खोलना चाहते थे

