शिवपुरी 05 Jully (Rns) । केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार, 5 जुलाई को दोपहर 1:00 बजे शिवपुरी शहर में अडानी समूह द्वारा लगाए जा रहे अत्याधुनिक डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का भूमिपूजन करेंगे। लगभग ₹2,500 करोड़ की भारी-भरकम लागत से बनने वाला यह प्लांट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ सपने को सच करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। साथ ही, यह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के औद्योगिक विकास के संकल्प को भी नई उड़ान देगा। केंद्रीय मंत्री सिंधिया की लगातार कोशिशों की वजह से ही ग्वालियर-चंबल अंचल अब देश के नक्शे पर एक बड़े रक्षा निर्माण केंद्र के रूप में उभरने जा रहा है।
ग्वालियर-चंबल बनेगा देश का नया डिफेंस हब
शिवपुरी में बनने वाला यह हाईटेक प्लांट पूरे ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की तस्वीर बदल देगा। ग्वालियर में पहले से ही एक स्मॉल आर्म्स मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स चल रहा है, और अब शिवपुरी के इस नए एडवांस्ड डिफेंस प्लांट के शुरू होने से इस पूरे अंचल में रक्षा उत्पादन का एक मजबूत तंत्र (इकोसिस्टम) तैयार हो जाएगा। यह प्लांट न सिर्फ क्षेत्र का विकास करेगा, बल्कि भारत की सैन्य और रक्षा उत्पादन क्षमता को भी काफी मजबूत बनाएगा।
इस बड़े प्रोजेक्ट के जरिए क्षेत्र के लगभग 5,000 युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इसके अलावा, शिवपुरी और आसपास के छोटे एवं मध्यम उद्योगों (MSMEs) को भी रक्षा उत्पादन की सप्लाई चेन से जुड़ने का बड़ा मौका मिलेगा। आपको बता दें कि ग्वालियर में चल रहे अडानी के हथियार प्लांट से पहले ही 25 से ज्यादा स्थानीय छोटे उद्योग जुड़े हुए हैं, और शिवपुरी में नया प्लांट आने से इस दायरे का और अधिक विस्तार होगा।
तीन साल में पूरा होगा काम, तय समय में शुरू होगा उत्पादन
यह परियोजना सिर्फ कागजों या घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके काम पूरा होने की एक तय समय-सीमा तय की गई है। लक्ष्य रखा गया है कि अगले तीन वर्षों के भीतर इस प्लांट का निर्माण कार्य पूरी तरह संपन्न कर लिया जाए और यहाँ हथियारों व रक्षा उपकरणों का उत्पादन भी शुरू कर दिया जाए

