रांची 23 अप्रैल (आरएनएस)। समर्पण शाखा, रांची द्वारा अर्थ डे के मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्षा शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 नागा बाबा खटाल में पेपर बैग वितरण किया गया एवं प्लास्टिक के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर आमजन को प्लास्टिक के स्थान पर पेपर बैग एवं कपड़े के थैलों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया, ताकि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके।
प्लास्टिक हमारे पर्यावरण, पशु-पक्षियों और आने वाली पीढ़ी के लिए अत्यंत हानिकारक है, जबकि पेपर बैग एक सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प है।
अध्यक्षा शुभा अग्रवाल ने कहा कि आज ही संकल्प लें नो प्लास्टिक, यस पेपर बैग । आपका एक छोटा कदम, धरती को बचाने में बड़ा योगदान दे सकता है।
इस कार्यक्रम में अध्यक्षा शुभा अग्रवाल , सचिव रेखा रायका , रोजी खंडेलवाल, अनिता सोमानी, पायल जैन, निशु सराफ एवं अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहीं, जिससे आयोजन और भी सफल एवं प्रभावशाली बना।
नर सेवा ही नारायण सेवा है की भावना के साथ समर्पण शाखा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

