रांची 23 अप्रैल (आरएनएस)। एलजी हाई स्कूल, हिन्दपीढ़ी के लिए साल 2026 सफलता की एक नई मिसाल बनकर सामने आया है। इस वर्ष स्कूल के विद्यार्थियों ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की 10वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 100त्न रिजल्ट हासिल किया। परीक्षा में कुल 160 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 75त्न विद्यार्थियों ने फस्र्ट डिवीजन प्राप्त किया। इस शानदार उपलब्धि ने पूरे स्कूल परिवार को गर्व से भर दिया है।इस वर्ष दिलशाद आलम ने 94त्न अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। खास बात यह रही कि उन्होंने गणित विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की। वहीं अन्य छात्रों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें कोमल कुमारी ने 93.6त्न, सरोज कुमार ने 90त्न और बुशरा परवीन ने 83त्न अंक प्राप्त किए। स्कूल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा करते हुए छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। यह उपलब्धि केवल छात्रों की मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि शिक्षकों और प्रबंधन की कड़ी मेहनत और समर्पण का भी प्रतिफल है। सीमित संसाधनों के बावजूद स्कूल ने जिस ईमानदारी और लगन के साथ शिक्षा प्रदान की, वह सराहनीय है। स्कूल की प्रिंसिपल शकील अहमद ने कहा, यह सिर्फ रिजल्ट नहीं, बल्कि छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का फल है। हमने हर बच्चे की कमजोरी को समझकर उसे ताकत में बदलने का प्रयास किया है। यह तो बस शुरुआत है, आगे और बेहतर करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। वहीं स्कूल के डायरेक्टर आबिदा खातून ने कहा, हिन्दपीढ़ी जैसे क्षेत्र में 100त्न रिजल्ट अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। यह साबित करता है कि सही दिशा, मेहनत और ईमानदारी से कोई भी बच्चा पीछे नहीं रह सकता। हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि समाज को मजबूत बनाना है।
अलीशा अहमद, कोऑर्डिनेटर ने कहा कि पूरे साल बच्चों के साथ लगातार मेहनत की गई, उनकी समस्याओं को समझकर उन्हें सही मार्गदर्शन दिया गया। छात्रों की इस सफलता से स्कूल को और बेहतर करने की प्रेरणा मिली है। हिन्दपीढ़ी जैसे क्षेत्र में इस तरह का उत्कृष्ट परिणाम यह साबित करता है कि अगर सच्ची नीयत और सही मार्गदर्शन हो, तो कोई भी परिस्थिति सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकती। यह उपलब्धि आने वाले वर्षों के लिए एक मजबूत नींव है और अन्य स्कूलों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

