जौनपुर 24 अप्रैल (आरएनएस)। सड़क हादसे में संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की हुई मौत सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता हैकी चंदवक थाना क्षेत्र के सिधौली गांव निवासी 60 वर्षीय धर्मराज प्रजापति क्षेत्र के कर्रा कॉलेज के पास एक मिठाई की दुकान पर काम करते थे। रोज की तरह रात्रि घर आते समय गांव में एक मंदिर पर भंडारा था प्रसाद ग्रहण कर घर जाते समय रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में किसी अज्ञात वाहन की ने टक्कर मार दी जिससे वह अचेत हो गए। परिजनों को सूचना हुई तो उन्हें बीरीबारी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें देखकर मृत्य घोषित कर दिया।मौत का कारण जानने और आगे की कार्यवाही के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा कर रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

