जौनपुर 24 अप्रैल (आरएनएस)। जफराबाद क्षेत्र के हौज में स्थित ट्रामा सेंटर का सीएमओ ने निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रामा सेंटर के प्रभारी डॉ0 डी के सिंह को आवश्यक निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान सीएमओ प्रभात कुमार ने ट्रामा सेंटर के परिसर को देखा उसके बाद सीटी स्कैन कक्ष का निरीक्षण किया।उसके बाद अन्य कक्षों में गये।उन्होंने ट्रामा सेंटर प्रभारी को कहा कि गर्मी मो देखते हुए जो भी दवायें आवश्यक हैं।उसे उपलब्ध रखें।इसमे अगर कोई दवा नही है तो मुझे तुरन्त अवगत कराएं।सीएमओ श्री कुमार ने जनपद के लोगों से भयंकर गर्मी व धूप की तपिश से बचने की अपील करते हुए कहा कि धूप व गर्मी में अगर आवश्यक नही हो तो घर मे रहने को कहा।सुबह शाम जी घर से निकलें।अगर निकलना आवश्यक जो तो खाना खाकर निकले।पानी मे सेवन अधिक करें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

